फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जन-जागरण यात्रा निकालेगा भारतीय कृषक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में शहीद कुटीर के पास चल रहा किसान सत्याग्रह रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान जन-जागरण यात्रा निकाले जाने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

प्रमोद यादव ने बताया कि किसान हितों से जुड़ी 15 मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। अब तक संबंधित अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से लगातार उठा रहे हैं, इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। 22 और 23 जनवरी को जन-जागरण यात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें