फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी पड़ रही बेहिसाब, पारा 43 डिग्री के पार जाने को बेताब

विज्ञापन
भीषण गर्मी से बचने के लिए ट्यूबवेल के पानी से नहाते लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी और उमस का कहर सोमवार को भी सुबह सूर्योदय के बाद से शुरू हो गया। रविवार रात में हवा चली, लेकिन उसमें गर्माहट के साथ उमस बनी रहने से न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 29.9 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया। दिन में धूप तेज हुई तो दोपहर दो बजे के बाद अधिकतम तापमान भी 0.2 डिग्री बढ़कर 42.7 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए दोपहर से शाम तक सड़कों और बाजारों में लोग कम निकले। सूर्यास्त के बाद भी मौसम गर्म बना रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दिन व रात के तापमान में अंतर घटने के कारण गर्मी असहनीय प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि अगले 72 घंटे तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन शुक्रवार शाम को बादल छाने के साथ प्री मानसून बारिश की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें