फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संक्रमण बढ़ने से बच्ची की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चार दिन पहले जैतीपुर के गौहावर गांव में मिट्टी में दबी मिली बच्ची की हालत संक्रमण बढ़ने के कारण नाजुक बनी हुई है। बच्ची को जिंदा दफनाने वालों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी सीसी कैमरों को चेक किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सका।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बच्ची जैतीपुर थाना क्षेत्र के गौहावर गांव में नदी किनारे मिट्टी से दबी हुई मिली थी। इस समय राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्ची का उपचार चाइल्ड लाइन संस्था की देखरेख में एसएनसीयू वार्ड में चल रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मिट्टी में दबी रहने की वजह से बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे संक्रमण हो गया है।
डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी हुई है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि जैतीपुर से दातागंज 16 किलोमीटर दूरी पर है। गढि़यारंगीन भी करीब 15-16 किमी, फतेहगंज 14 किमी, कटरा 12 किमी और मदनापुर 16 किमी की दूरी पर है। यहां से आकर कोई बच्ची को यहां छोड़ नहीं सकता है। पुलिस को जांच करनी चाहिए। जैतीपुर थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि बच्ची के परिजनों का पता नहीं चल सका है। आसपास के क्षेत्रों में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें