फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसों में कमी लाने के लिए हाईवे पर पेट्रोलिंग करेंगे छह वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हाईवे पर सड़क हादसों में कमी व अपराधों की रोकथाम के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार शाम छह हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पेट्रोलिंग वाहन प्रतिदिन रात आठ से सुबह छह बजे तक जनपद के विभिन्न प्रमुख हाईवे पर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगे। एसपी ने बताया कि एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इसमें सभी संबंधित विभागों को जोड़ा गया है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि हाईवे पर घटित होने वाली घटनाओं पर तुरंत एवं समन्वित कार्रवाई की जा सके। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें