पुवायां। दुष्कर्म के आरोपी युवक और आरोप लगाने वाली युवती की रविवार को संतोषी माता मंदिर में शादी करा दी गई। शादी के बाद युवती ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
26 फरवरी को एक युवती ने पुलिस को बताया था कि वह आईटीआई की छात्रा है। क्षेत्र केे एक गांव में उसकी रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी में आने जाने के दौरान एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में युवक के पिता, मां ने शादी से मना कर दिया। युवक भी परिजन के दबाव में शादी से इनकार करने लगा।
पुलिस ने युवक को थाने बुलाया तो उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। बाद में युवती और युवक के परिजन के बीच में काफी देर तक पंचायत हुई। इसके बाद युवक के परिजन शादी को तैयार हो गए और रविवार को पुवायां के संतोषी माता मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद युवती के किसी कार्रवाई से मना कर दिया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। इस कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। युवती के शादी के संबंध में भी जानकारी नहीं है। - बीएस, वीरकुमार, सीओ पुवायां