फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार लेबर कोड की अधिसूचना से सुरक्षित होगा श्रमिकों का भविष्य

विज्ञापन
सचिन बाथम, व्यापारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चार लेबर कोड पर अमल की अधिसूचना जारी होने से श्रमिकों में हर्ष है। कर्मियों को न्यूनतम वेतन की गारंटी व ओवरटाइम के लिए दोगुना भुगतान का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के अनुसार, श्रम सुधारों से श्रमिकों का भविष्य सुरक्षित होगा। बीमार होने पर उन्हें चिकित्सीय बीमा का फायदा मिलने से ठीक से उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन


व्यापारियों की घटेगी जिम्मेदारी
ई-श्रम कार्ड के जरिये पांच लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ श्रमिकों को मिल जाता है। इसी तरह प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के जरिये 60 साल के बाद पेंशन का लाभ मिल सकेगा। व्यापारी अपनी फर्म से संबंधित कर्मियों का रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें लाभ दिलाते हैं। इससे श्रमिकों का लाभ होगा और व्यापारियों की जिम्मेदारी भी कम हो जाएगी।
- सचिन बाथम, महानगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट

समान तरीके से लागू हो कानून
श्रम कानून को बेहतर तरीके से लागू होना चाहिए। बड़े उद्यमी तो कानून का पालन कर लेंगे, लेकिन मध्यमवर्गीय व्यापारी पालन नहीं कर पाते। तब इंस्पेक्टर राज बढ़ता और व्यापारियों का उत्पीड़न शुरू हो जाता है। श्रम कानूनों को लेकर सभी के लिए समान व्यवस्था लागू किया जाए।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह दुआ, जिलाध्यक्ष-उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा मिश्रा गुट

पहले से फैक्टरी में लागू हो रहे नियम
श्रम सुधारों का अब तक उद्यमियों को कोई नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, श्रम सुधारों में रात में ओवरटाइम पूर्व से दोगुना देते रहते हैं। एमएसएमई के लिए लागू सारे बिंदुओं को उद्यमी पहले से ही मान रहे हैं। कोई नया कानून लागू किया तो उस पर मंथन करेंगे और पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

- गुरजीत सिंह मोंगा, मंडलीय अध्यक्ष-आईआईए

सचिन बाथम, व्यापारी

सचिन बाथम, व्यापारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें