फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इत्र की खुशबू से महक उठा बाजार, खरीदारी हुई तेज

विज्ञापन
शो​भित गुप्ता, व्यापारी। संवाद - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रमजान महीने में इत्र की खुशबू से बाजार महक उठा है। अरबिक इत्र की सबसे ज्यादा मांग है। अलविदा और ईद की नमाज को देखते हुए लोग इत्र की खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। इत्र का इस्तमाल नमाज, रोजा में कर सकते हैं।
विज्ञापन


शहर के लाल इमली चौराहा, बहादुरगंज, सदर बाजार, मंडी और चौक क्षेत्र में इत्र की दुकानों पर बिक्री करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार, रमजान में लोग ज्यादा खुशबू का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए खूब बिक्री होती है। गर्मी में हल्की खुशबू पसंद की जाती है, जबकि सर्दियों में गाढ़ी खुशबू वाले इत्र अधिक बिकते हैं।
रमजान में अरबिक इत्र सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। क्योंकि, इत्र लगाकर नमाज भी अदा कर सकते हैं। बताया कि वर्तमान में बिनशेख इत्र की सबसे ज्यादा मांग है। इसकी खुशबू लोग काफी पसंद करते हैं। चंदन तेल से बनने वाले इत्र की कीमत साढ़े चार सौ रुपये तोला है।
विज्ञापन

इसी तरह रसासी अंबरऊद, व्हाइट ऊद और लताफा खामराह भी बड़े ब्रांड के इत्र हैं, जिनकी मांग है। इसी प्रकार टर्किश ऊद की शुरुआत 450 रुपये प्रति तोला से है। व्यापारियों ने बताया कि ईद से पहले बाजारों में नई महक का स्टॉक, गिफ्ट पैक भी उपलब्ध हैं।
-
बेला-चमेली व गुलाब इत्र की भी मांग
बाजार में ब्रांडेड इत्र के साथ ही बेला, चमेली और गुलाब इत्र के कद्रदान भी काफी है। लोग अपनी पसंद के अनुसार इत्र पसंद करते हैं। यह भी साढ़े तीन सौ रुपये तोला बिक रहे हैं।

गर्मी शुरू, अब बढ़ेगी फ्रेच परफ्यूम की मांग
गर्मी के आते ही फ्रेच परफ्यूम की मांग भी शुरू हो जाएगी। इसके अंतर्गत ब्लैक जैदवार, बूंची फ्लोरा, डगहिल जैसी परफ्यूम बाजार में उपलब्ध हैं। इसी तरह अन्य ब्रांड के परफ्यूम के गिफ्ट पैक भी बाजार में उपलब्ध हैं, जो चार पीस में है। इनकी कीमत तीन सौ से 1500 रुपये तक है।

इत्र को कन्नौज से मंगाते हैं। रमजान के चलते लोग अरबिक इत्र की सबसे ज्यादा मांग कर रहे हैं। लोग अपने प्रयोग के साथ ही उपहार देने के लिए भी इत्र खरीदते हैं। ईद को लेकर काफी बड़ा कलेक्शन मंगाया है।
- मोईन खान, इत्र व्यापारी

लोगों ने इत्र के साथ ही परफ्यूम की खरीदारी शुरू कर दी है। विभिन्न ब्रांड के परफ्यूम लोग खरीद रहे हैं। गर्मी में परफ्यूम की खूब बिक्री होती है। बाजार में परफ्यूम के गिफ्ट सैट भी उपलब्ध हैं।
-शोभित गुप्ता, व्यापारी

शोभित गुप्ता, व्यापारी। संवाद- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म

शोभित गुप्ता, व्यापारी। संवाद- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें