आधुनिक पोस्टमॉर्टम हाउस का धंसा फर्श। संवाद
शाहजहांपुर। अजीजगंज डैम रोड स्थित आधुनिक पोस्टमॉर्टम हाउस में मुख्य कक्ष और करीब 11 माह पूर्व लोगों के बैठने के लिए बना हाल का फर्श धंस गया था। वहीं, यहां के कुछ कैमरे भी खराब हो चुके हैं।
आधुनिक पोस्टमॉर्टम हाउस का लोकार्पण 6 जून 2021 को किया गया था। मुख्य गेट के बाहर की सड़क सालों से खराब है, लेकिन किसी भी अधिकारी की इस ओर नजर नहीं जा रही है।
पिछले साल हाॅल का फर्श टूट गया, फिर शौचालय का फर्श धंस गया तो कुछ माह पूर्व एसी खराब हो गया। खिड़की के शीशे गायब हो गए। विभाग ने मरम्मत कराई थी। वर्तमान में पोस्टमॉर्टम हाउस की सबसे बड़ी समस्या मुख्य द्वार का धंसा फर्श है। 12 कैमरों में तीन खराब पड़े हैं। साइड की दीवार तिरछी हो गई है, जो अधिक बारिश होने पर गिर सकती है।
-
सीएमओ के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस का निरीक्षण किया गया था। प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। वहां जो भी कमियां हैं, उन्हें बहुत जल्द ही दूर किया जाएगा।
- डॉ. पीपी श्रीवास्तव, एसीएमओ