फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ससुर-दामाद को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ पर ऑटो से घर जा रहे ससुर-दामाद को कुछ लोगों ने बेल्टों से पीटा।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के गांव मौजमपुर निवासी परशुराम अपने दामाद सुरेंद्र के साथ शुक्रवार शाम करीब सात बजे ऑटो से घर जा रहे थे। सुरेंद्र ऑटो चला रहा था। आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ के गोल चौराहे के पास खड़े दो युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने सुरेंद्र को ऑटो से खींचकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने अपने और साथियों को फोन कर बुलाया। चार पहिया वाहन से आए लोगों ने परशुराम और सुरेंद्र को बेल्टों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। परशुराम ने बताया कि मारपीट में उनकी आंख में गंभीर चोट आई है। अजीजगंज चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों की गाड़ी का नंबर पता चल गया है। उनकी पहचान कराकर गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें