फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर तहसीलदार अनुराग दुबे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों में छूट भेदभावपूर्ण तरीके से दी जा रही है। इस छूट से सिर्फ उन्हीं बकायेदारों को लाभ हो रहा है, जो लंबे समय से बिल अदा नहीं कर रहे थे। ईमानदार उपभोक्ताओं को इस योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा। ज्ञापन में छूट का लाभ सभी उपभोक्ताओं को बिना शर्त उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें