लोधीपुर स्थित शिविर में जांच करते चिकित्सक। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। लोधीपुर स्थित पार्षद रूपेश कुमार वर्मा अन्नू के कार्यालय पर बुधवार को निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर आंखों का परीक्षण कराया। शिविर में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं साइटसेवर्स इंडिया के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीमों ने मोतियाबिंद की जांच की। चिह्नित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और दवा उपलब्ध कराई गई। संवाद