शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (एनएमएमएस) का आयोजन रविवार को छह केंद्रों पर किया गया। इसमें 367 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे।
सुबह एसपी कॉलेज, डीएस कॉलेज, जीआईसी, इस्लामिया काॅलेज, एबेरिच कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज में परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कॉलेज गेट पर तलाशी लेने के उपरांत अंदर प्रवेश दिया गया।
आंतरिक सचल दलों ने निरीक्षण किया। बाहरी सचल दल भी निगरानी करते रहे। हालांकि, कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा में 2231 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 1864 शामिल हुए हैं, जबकि 367 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा में पास होने पर छात्रवृत्ति दी जाती है।
-
शिक्षिका बनना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखकर पढ़ाई कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहीं हूं।
- दिव्या- शिवनगरा-सिंधौली
-
लक्ष्य पुलिस विभाग में जाने का है। परीक्षा में पास होने पर छात्रवृत्ति मिलने से पढ़ाई में मदद हो सकेगी। हमें अपने सपने को पूरा करना है।
- रेनू, गांव मझोला-मदनापुर
इस्लामियां इंटर कॉलेज से एनएमएमएस परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद