अल्हागंज। नगर में रामलीला मंचन में कैकेयी-मंथरा संवाद के बाद राम वनगमन की लीला को देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं। देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
रविवार को मंचन दिखाया गया कि रानी कैकेयी दासी मंथरा की बातों में आकर राजा दशरथ से श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लेतीं हैं। पिता की आज्ञा से श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी को साथ लेकर वन की ओर चल देते हैं।
मंचन के दौरान श्री राधा-कृष्ण और श्री महादेव-पार्वती के स्वरूपों की झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। कमेटी के रमेश चंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को श्रीराम-केवट, वन में श्रीराम-भरत मिलाप मंचन होगा। संवाद