फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देवी मंदिर में श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ दुर्गा जागरण

विज्ञापन
कांट के बरनावा गांव में प्राचीन देवी मंदिर पर जागरण में भजन सुनाते कलाकार। स्रोत : मंदिर समिति - फोटो : chineni news
विज्ञापन
कांट। बरनावा गांव में प्राचीन देवी मंदिर में बृहस्पतिवार की रात माता दुर्गा का जागरण श्रद्धा और उल्लास से आयोजित किया गया। पूरी रात चले माता के जगराता में श्रद्धालु भजनों पर झूमते और नृत्य करते रहे।
विज्ञापन

जागरण के लिए माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। इसमें दुर्गा माता की विशाल मूर्ति विराजमान की गई। साथ ही भगवान शिव और विघ्न विनाशक श्री गणेश की मूर्तियां भी स्थापित कर और धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई। इसी के साथ जागरण पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता की भेंटें प्रस्तुत कीं।
जागरण पार्टी के कलाकारों के मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से भर दिया। तमाम श्रद्धालु भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए। कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मैय्या का चोला है रंग लाल आदि भजन सुनाए।
विज्ञापन

जागरण में मुख्य यजमान भगवान शरण वाजपेयी ने देवी माता की झांकी और दरबार का पूजन किया। व्यवस्था में गिरिजाशंकर, अतुल शुक्ला, संदीप शुक्ला, अजीत शुक्ला, अशोक अवस्थी, राम बेटा शुक्ला आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें