गांव तुलापुर में पूजन करते यजमान। स्रोत : आयोजक
- फोटो : chineni news
खुटार। गांव तुलापुर के भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे वार्षिकोत्सव में कथा व्यास अजय कौशल और अनिल दीक्षित ने विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम-लक्ष्मण को लेजाने और राक्षसों का वध करने की कथा सुनाई।
कथा व्यास ने कहा कि धरा पर अत्याचार बढ़ने पर भगवान अवतार लेकर राक्षसों का वध कर धरा को पापियों से मुक्त करते हैं। लोगों पर अत्याचार करने वाला राक्षस होता है। विश्वामित्र के साथ जाने के बाद भगवान राम और लक्ष्मण ने खर-दूषण, ताड़का सहित तमाम राक्षसों का वध किया। इसके बाद मुनि निर्भीक होकर यज्ञ करने लगे।
कथा से पहले आचार्य मनमोहन मिश्रा, श्रीश शुक्ला ने वेदी पूजन, कलश पूजन, रुद्राभिषेक और यज्ञ कराया। यजमान नीरज शुक्ला, ललित शुक्ला, शिवम शुक्ला, टिंकू शुक्ला, हिमल शुक्ला, सचित शुक्ला, जीत शुक्ला सहित तमाम लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व के कल्याण की कामना की। कथा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
भरत चरित्र का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु हुए भावविभोर
मिर्जापुर। ढाई घाट के अरविंद आश्रम पर श्रीरामचरित मानस के साप्ताहिक पाठ में वृंदावन से आए कथावाचक पंडित वीरेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को भरत चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालु श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कथावाचक ने कहा कि रामकथा सुनने से मन को शांति मिलती है और मन के क्लेश मिटते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में श्रीराम कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर अरविंद आश्रम के महंत सोनू बाबा और चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी ने विद्वान कथावाचक का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पाठ का विश्राम शनिवार को होगा। रविवार को आश्रम पर भंडारा होगा। संवाद