फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां में देवी मंदिर के खुले कपाट, दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
कुर्रियाकलां के देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। गांव के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने से पूर्व पुजारी गुरुदेव प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार से देवी का आवाहन कर मूर्तियों को स्थापित किया।
विज्ञापन

छह माह से दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से दर्शन करने माता रानी के दरबार पहुंचे। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
कपाट खुलने के बाद विधायक अरविंद सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, राकेश मिश्र अनावा, अरुण प्रताप सिंह आदि श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। व्यवस्था में अमित दीक्षित, अरविंद दीक्षित आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें