फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भक्त प्रह्लाद की लीला का किया मंचन

विज्ञापन
कुर्रियाकलां के शनि मंदिर पर रासलीला का मंचन करते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। ग्राम कुर्रियाकलां में चल रही रासलीला में वृंदावन से आए कलाकारों ने भक्त प्रह्लाद की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

इसमें दर्शाया गया कि प्रह्लाद का जन्म असुरों के राजा हिरण्यकशिपु के घर हुआ था, लेकिन वह भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। हिरण्यकशिपु ने अपनी शक्ति के बल पर सभी से विष्णु की पूजा बंद करने का आदेश दिया। प्रह्लाद ने अपने पिता के आदेश के बाद भी भगवान विष्णु की भक्ति जारी रखी। इससे क्रोधित होकर हिरण्यकशिपु ने उसे कई बार मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका से भी मदद ली। होलिका को आग से न जलने का वरदान प्राप्त था। हिरण्यकशिपु ने प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठने के लिए कहा लेकिन वह बच गए और होलिका स्वयं जलकर भस्म हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें