अल्हागंज के श्री सीता-राम मंदिर में श्रीरामकथा सुनतीं महिलाएं। संवाद
अल्हागंज। बारह पत्थर देवस्थान धाम के मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में बुधवार को कथावाचक पंडित सत्यदेव द्विवेदी ने शिव विवाह का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालु श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
कथावाचक ने हिमालय की पुत्री पार्वती के तप एवं भगवान शिव के साथ उनके विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मां पार्वती ने कठिन तपस्या कर महादेव को पति रूप में प्राप्त किया। देवताओं की प्रार्थना पर भोलेनाथ ने विवाह का संकल्प लिया और भूत-प्रेत तथा गणों के साथ अनोखी बरात लेकर हिमवान के द्वार पर पहुंचे। कथा के दौरान पंडाल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। कथा श्रवण में संजीव गुप्ता, राकेश चंद्र,अमित गुप्ता, रमेश गुप्ता, बलराम अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद