फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत की उर्वरा शक्ति और फसल में बीमारियों से सचेत करेगी डिवाइस

विज्ञापन
डॉ. सईद अख्तर। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के वनस्पति विभाग के डॉ.मोहम्मद सईद अख्तर और डॉ.सैयद साद ने प्लांट ग्रोथ और डिजीज मॉनिटरिंग डिवाइस का निर्माण किया है। यह डिवाइस खेत में उर्वरा शक्ति का आकलन करने के साथ ही फसल में लगने वाली बीमारियों के बारे में सचेत करेगी।
विज्ञापन

डॉ. साद ने बताया कि उन्होंने सईद अख्तर के साथ करीब छह महीने के प्रयास के बाद डिवाइस को तैयार करने के बाद शासन की पेटेंट साइट पर आवेदन किया। वहां से पेटेंट नंबर प्राप्त हो गया है। बताया कि यह डिवाइस बॉयोटेक्नोलॉजी और स्मार्ट खेती-किसानी को जोड़ती है। डिवाइस पौधे के जड़ वाले हिस्से में माइक्रोबियल गतिविधि को ट्रैक करती है। इसके साथ ही फसल की सेहत पर नजर भी रखती है।
इससे पौधों में बीमारियों का पता लगाकर उनके लक्षण दिखाई देने से बहुत पहले ही आकलन किया जा सकता है। डिवाइस के प्रयोग से पौधों में कीटनाशक दवा की जरूरत काफी कम हो जाएगी। यह डिवाइस संधारणीय कृषि की ओर डाटा आधारित रास्ता दिखाती है।
विज्ञापन

यही नहीं बायो फर्टिलाइजर की क्षमता को बेहतर बनाने एवं मिट्टी की सेहत को सुरक्षित रखने में मदद करती है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.मोहसिन हसन खान ने उनके शोध की सराहना की है।

डॉ. सईद अख्तर। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें