फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीपीसीपी की शुरुआत...आम नागरिक देंगे पुलिस को सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिटीजन पुलिस कोऑपरेशन पोर्टल (सीपीसीपी) की औपचारिक शुरुआत बृहस्पतिवार हो गई। पोर्टल से जुड़कर आम नागरिक भी पुलिस के सूचना तंत्र का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि यह पोर्टल जनपद में पुलिस एवं नागरिकों के मध्य सहभागिता, संवाद एवं सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तैयार किया गया तथा एक अभिनव एवं जनोपयोगी डिजिटल माध्यम है। कम्युनिटी पुलिसिंग, मित्र पुलिस, ग्राम सुरक्षा समितियां, पीस कमेटियां तथा अन्य जनसहयोगी तंत्रों के माध्यम से जनता की सहभागिता हमेशा से महत्वपूर्ण रही है।
समीक्षा बैठकों व क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान यह बात सामने आई कि कई बार आम नागरिकों के पास अपराध, कानून व्यवस्था अथवा संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं होती हैं। कई लोग प्रत्यक्ष रूप से पुलिस से जुड़ने में हिचकिचाते हैं, या उचित माध्यम उपलब्ध न होने के कारण जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंच पातीं।
विज्ञापन

इन समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से सीपीसीपी को विकसित कर शाहजहांपुर में लांच किया गया है। यह पोर्टल नागरिकों को पुलिस से सीधे, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है।
एसपी ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक महत्वपूर्ण सूचनाएं, शिकायतें या सुझाव सीधे पुलिस के साथ साझा कर सकेंगे। सूचना देने वाले की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। उन्होंने बताया कि इससे संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, आपराधिक गतिविधियों एवं अवैध कारोबार से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंच सकेगी। त्योहारों, सभाओं, जुलूसों एवं अन्य आयोजनों में पुलिस को नागरिकों से त्वरित फीडबैक प्राप्त होगा।
विज्ञापन

एसपी ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस पोर्टल का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर कानून व्यवस्था के संचालन में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें