फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में सजा मां भगवती का दरबार

Sun, 18 Oct 2015 08:44 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सार्वजनिक दुर्गोत्सव के अंतर्गत खिरनीबाग धर्मशाला में परंपरागत ढंग से शारदीय नवरात्र में मां भगवती का दरबार सजा दिया गया। मां दुर्गा की स्थापना के बाद भक्तों ने उनकी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

संयोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि मंडप में पूजा का समय नित्य सुबह और शाम रहेगा। विजयदशमी को अपराह्न दो बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। रविवार को नैमिष के आचार्य पंडित स्वतंत्र कुमार मिश्र, अंकित शास्त्री, शोभित अवस्थी, मधुरंग मिश्र, रत्नेश मिश्रा आदि ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराकर मां दुर्गा दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके उपरांत संरक्षक हरीशरण वाजपेयी ने पत्नी सीमा वाजपेयी के साथ पूजन कर आरती की। अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने बताया कि दरबार में प्रतिदिन शाम छह बजे से रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार का दल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। स्थापना कार्यक्रम में शांती गुप्ता, अमित गुप्ता, नीरज वाजपेयी, अनूप गुप्ता, विश्वमोहन वाजपेयी, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें