फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा, अब ट्रॉयल का इंतजार

विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे की तैयार सड़क। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। इससे पहले ट्रॉयल भी होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। जल्द ही एक्सप्रेस-वे पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन


जनपद में बदायूं सीमा से शुरू होकर हरदोई के बिलग्राम तक गंगा एक्सप्रेस-वे का करीब 150 किमी लंबा हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। प्रकाश व्यवस्था से लेकर फिनिशिंग से जुड़े विभिन्न तरह के कार्य भी लगभग पूरे हो गए हैं। एक्सप्रेस-वे के औपचारिक शुरुआत से पहले ट्रॉयल का कार्य प्रस्तावित है, जो कि कभी भी हो सकता है।
गंगा एक्सप्रेस-वे पर गांव कलक्टरगंज के पास इंटरचेंज बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। यहां टोल प्लाजा बनाने का काम चल रहा है जिसे 25 जनवरी तक पूरा कर लेने का दावा निर्माण कंपनी कर रही है। निर्माण कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अमन तिवारी ने बताया कि बदायूं सीमा से लेकर हरदोई जनपद तक करीब 150 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस पूरी तरह बनकर तैयार है।
विज्ञापन

इंटरचेंज से जुड़े सभी कार्य 25 जनवरी तक पूरे कर लिए जाएंगे। अगले माह के शुरुआत में इस दूरी के बीच ट्राॅयल कार्य भी पूरा होने की संभावना है। बीते साल मई महीने में निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेस-वे का कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद इन निर्माण कंपनी ने कार्य की गति को तेज कर दिया था।

एक्सप्रेस-वे शुरू होने से खुलेंगे रोजगार के रास्ते
गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। आसपास के गांवों के लोग एक्सप्रेस-वे किनारे काम-धंधा कर सकेंगे। एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारे का निर्माण शुरू होने वाला है। इसमें आसपास के काफी बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इससे क्षेत्र का विकास भी होगा और लोगों को रोजगार की तलाश में दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

गंगा एक्सप्रेस-वे: एक नजर
- 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया।

- दिसंबर 2024 तक एक्सप्रेसवे बनाने की समयावधि तय की गई।

- जनपद में एक्सप्रेसवे पर 44 पुलिया, तीन फ्लाईओवर, गढ़िया रंगीन के पास रामगंगा नदी पर पुल और आठ छोटे पुल।

- जनपद के 41 गांवों के पास से होकर निकल रहा है एक्सप्रेस-वे। इनमें सर्वाधिक 28 गांव जलालाबाद के।

- पीरू गांव के पास 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी का निर्माण और पास में करीब तीन सौ वर्ग मीटर में हेलिपैड का निर्माण प्रस्तावित।

गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा हो चुका है। ट्रॉयल के लिए टीम आने के लिए अभी शासन का निर्देश नहीं आया है। प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी है। शासन के निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन

गंगा एक्सप्रेस-वे की तैयार सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें