फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: थाने गए फरियादी ने पुलिस कर्मियों पर लगाया पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। नरसुइया गांव के लालाराम ने मारपीट और लूटपाट के मामले में तहरीर लेकर थाने जाने पर एक पुलिसकर्मी पर पीटने और तहरीर बदलकर जबरन अंगूठा निशान लगवा लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लालाराम के अनुसार शनिवार की रात बदायूं के एक गांव से अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौटते वक्त नौगवां मुबारकपुर गांव की पुलिया के पास निकुर्रा गांव के तीन युवकों ने रोका और मारपीट कर मोबाइल समेत पांच हजार रुपये लूट लिए। इसी मामले में तहरीर लेकर जाने पर एक पुलिस कर्मी ने तहरीर बदलने से इन्कार करने पर उन्हें पीटा और उनका मोबाइल भी छीन लिया। मामले में पुलिस का पक्ष जानने के लिए एसओ और सीओ से संपर्क किया गया, लेकिन दोनों अधिकारी विभागीय बैठक में व्यस्त बताए गए।
कार्यवाहक थाना प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। मामले में निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें