फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोंचेश्वर महादेव मंदिर पर्यटन स्थल घोषित होने पर हर्ष

विज्ञापन
कुर्रियाकलां गांव में मौजूद सांसद अरुण सागर, विधायक अरविंद सिंह व अन्य। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर महादेव मंदिर को शासन से पर्यटन स्थल घोषित कर बजट मंजूर होने पर ग्रामीणों ने रविवार को गांव पहुंचे सांसद अरुण कुमार सागर और क्षेत्रीय विधायक अरविंद सिंह का फूलमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुधांशु मिश्रा ने उन्हें श्रीराम दरबार की प्रतिमाएं भेंट कर और पटके पहनाए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरकार पूजा स्थलों के विकास पर बहुत ध्यान दे रही है। विधायक ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर इस मंदिर और मरेना स्थित प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दोनों प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल किए और मंदिर के कायाकल्प के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए।
विज्ञापन

बाद में सांसद व विधायक ने पौधरोपण भी किया। पौधों के लिए ट्री गार्ड पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित ने दान किए।
इस दौरान डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, जितेंद्रनाथ तिवारी, मनुज दीक्षित, योगेश शर्मा, शारदा बख्श सिंह, काशीराम मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें