फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मेले में बच्चों ने चाट-पकौड़ी का लिया आनंद

Tue, 08 Dec 2015 11:59 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्र संसद के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी तथा बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया। बाल मेले में लगी दुकानों में बच्चों ने जमकर चाट पकौड़ी का आनंद लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक दिनेश लवानिया ने किया इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में नैतिक एवं मानवीय गुणों का विकास करते है। मेले में बच्चों द्वारा भेलपुरी, पेस्ट्री, बर्गर, टिक्की, गोलगप्पे, रसगुल्लों के अलावा करीब दो दर्जन से ज्यादा लगाये गए स्टालों पर अन्य स्कूली बच्चों तथा अभिभावकों ने खरीददारी की। इस दौरान बच्चों के कौशल विकास के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें विज्ञान से जुड़े कई तरह के माडल रखे थे। इस मौके पर प्रबंधक राम शंकर अग्रवाल, प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह के अलावा चंद्र प्रकाश शुक्ल, राम मोहन मिश्र, अनिल भारद्वाज, सर्वेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें