शहर के एक पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते अधिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की गई। तिलहर में राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर सीसी कैमरे नहीं चलने पर नोटिस जारी किया गया। बगैर हेलमेट लगाए पेट्रोल भरवाने आए 26 दो पहिया वाहन चालकों का चालान किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाकर कचहरी रोड स्थित सत्यप्रेम सर्विस स्टेशन, गांव लधौली में मै.सत्यश्री फिलिंग स्टेशन और केपी सिंह फिलिंग स्टेशन की चेकिंग की। टीम ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का पालन किए जाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों के चालान भी किए।
तिलहर में एसडीएम तिलहर, सीओ तिलहर, डीएसओ चमन शर्मा ने मैसर्स राधा फिलिंग स्टेशन की चेकिंग की। सीसी कैमरे न चलने पर नोटिस जारी किया गया। पुवायां, सदर, जलालाबाद, कलान, मिर्जापुर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।