फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आपूर्ति शुरू होते ही ओवरलोडिंग से जलकर टूट गई बंच लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। गर्मी शुरू होते ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। बुधवार को सुबह से तीन घंटे तक आपात कटौती लागू रहने के बाद जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई, ओवरलोडिंग से 11 केवीए लाइन के बंच केबल में आग लग गई। वह टूट कर मार्ग पर गिर गया। इससे सुबह से दोपहर तक आठ घंटे बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

सुबह छह बजे बत्ती गुल हो गई। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र से संपर्क किया तो पता चला कि लखनऊ पॉवर कंट्रोल के निर्देश पर आपात कटौती की जा रही है। कटौती सुबह नौ बजे तक लागू रहने से इस दौरान तमाम घरों में पानी की टंकियां खाली हो जाने से लोगों की सुबह की दिनचर्या में व्यवधान पड़ा।
सुबह नौ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन बमुश्किल पांच मिनट बाद ही मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर परौर तिराहे से आगे हनुमान मंदिर के पास 11 केवीए लाइन का बंच केबल जलकर टूट गया। बंच केबल से लपटें निकलती देख हाईवे पर आवागमन करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर विद्युत उपकेंद्र से लाइन बंद की गई। बाद में विद्युत कर्मचारियों की टीम ने केबल जोड़ने का काम शुरू किया और दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत निगम के उपखंड अभियंता सुशील कुमार के अनुसार सुबह तीन घंटे तक कटौती लागू रहने के बाद बंच केबल जलकर टूट जाने से बिजली आपूर्ति में व्यवधान पड़ गया। बंच केबल ठीक कराकर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई है।
000
आज सात घंटे बंद रहेंगे चौहनापुर उपकेंद्र के सभी फीडर
कुर्रियाकलां। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र पर पुराने पैनल बदलने और मशीनरी की मरम्मत के लिए वहां के सभी फीडरों से बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सात घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता ब्रजेश निषाद ने बताया कि कार्य के अनुसार कटौती बंद रखने के समय में बदलाव भी हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें