शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कुतुआपुर गांव निवासी रामकुमार के मोबाइल के जरिये 64874 रुपये उड़ा दिए गए। उनका मोबाइल बाजार में गिर गया था। बैंक से स्टेटमेंट देखने पर उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हरप्यारी सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यरत रामकुमार 18 अक्तूबर 2025 को सदर बाजार में खरीदारी करने आए थे। इस बीच उनका मोबाइल खो गया। मोबाइल नंबर से उनका बैंक ऑफ बड़ौदा व पंजाब नेशनल बैंक का खाता लिंक है। रामकुमार ने सदर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जिस दिन मोबाइल खोया था, उसी दिन उनके दोनों खातों से अज्ञात व्यक्ति ने 64,874 रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।