फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीजे पर डांस के दौरान भिड़े वर-वधू पक्ष के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। डीजे पर डांस के दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कलान थाना क्षेत्र के मोहल्ला उल्फत नगर में शनिवार की रात अरविंद शर्मा की पुत्री की बरात बदायूं के थाना उसहैत के लिलवां गांव से आई थी। रात में डीजे पर डांस चल रहा था। तभी डांस करने वाले लोगों में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद दूसरे समुदाय के कुछ लोग आ गए। वर और वधू पक्ष में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चलने लगे।
विज्ञापन

वर पक्ष के बदायूं के थाना अलापुर के गांव सढोमई निवासी मुकेश शर्मा एवं मंजेश शर्मा, वधू पक्ष के मोहल्ला उल्फत नगर निवासी टिंकू शर्मा और मनोज शर्मा घायल हो गए। कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्होंने निजी चिकित्सकों से इलाज कराया है। थाने में मुकेश शर्मा और टिंकू शर्मा ने प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, पुलिस ने दूसरे समुदाय के घरों में अवैध तमंचे की सूचना पर दबिश दी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें