फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाले में पड़ा मिला शव...विजिटिंग कार्ड पर लिखे नंबर से हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ पर नाले में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की जेब से मिले विजिटिंग कार्ड पर लिखे नंबर के जरिये उसकी पहचान संजय कश्यप (40) निवासी मीरगंज थाना तिलहर के रूप में हुई। वह तीन दिन से परिजनों के संपर्क में नहीं थे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह नाले में युवक का शव उतराता मिला। शव को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकलवाया। उसकी जेब से विजिटिंग कार्ड मिला है, जिसके पीछे एक नंबर लिखा था। पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क साधा तो कटरा निवासी मनोज की पत्नी सुमन से बात हुई।
सुमन ने मृतक की पहचान करते हुए अपना भाई बताया। उसके बाद भाई सुशील कश्यप व अन्य परिजन पहुंचे। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं थे। हालांकि, उन्हें राजी कर लिया गया।
विज्ञापन


फैक्टरी में काम करते थे संजय
तिलहर के रहने वाले संजय कश्यप कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित फैक्टरी में काम करते थे। वह पिछले तीन दिन से परिवार वालों के संपर्क में नहीं थे। परिजन के अनुसार, उनका विवाह हो चुका है, लेकिन पत्नी से विवाद होने के चलते वह अलग रहती है।

डूबने से हुई मौत
बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम हो गया। रिपोर्ट में मौत डूबने से होना आया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे। वहीं, दूसरी ओर मामले में देर शाम तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें