फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर भाकियू नेत्री ने किया हंगामा

विज्ञापन
जलालबाद बीडीओ कार्यालय में भाकियू नेत्री से बातचीत करती पुलिस। संवाद - फोटो : अमेठी कस्बे में बस की एंट्री के कारण ठिठके राहगीर।
विज्ञापन
जलालाबाद। खंडहर गांव की रहने वाली भाकियू (टिकैत गुट) के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मालती ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी सहित कई लोगों पर गांव में इंटरलॉक मार्ग बनवाने को 20 लाख रुपये रिश्वत मांगने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर देर तक हंगामा किया। एसडीएम से शिकायत के बाद उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ दफ्तर के सामने धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम जानने के लिए वहां के सीसीटीवी कैमरों फुटेज चेक किए। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद एसएसआई ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मालती का धरना खत्म कराया। भाकियू नेत्री ने एसडीएम प्रभात राय को दिए पत्र में कहा है कि वह अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने ब्लाॅक कार्यालय गईं थीं।
उनका आरोप है कि इसी दौरान बीडीओ से गांव में उखाड़ा गया मार्ग इंटरलॉक से बनवाने के लिए कहने पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की बार बार शिकायत पर आपत्ति करते हुए मार्ग के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये मांगे। इस बात को लेकर हुई कहासुनी में उनसे मारपीट की गई। हालांकि, बीडीओ विकास किशोर ने भाकियू नेत्री के आरोपों को निराधार ठहराते हुए कहा कि लिखित शिकायत देने पर जांच कराने की बात कहने पर वह भड़क गईं और अनर्गल आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई सकतावत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मालती की ओर से थाने में भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें