जलालाबाद। जलालाबाद की पूर्व सभासद के लापता बेटे की लाश स्टेट हाईवे किनारे मिली। उसकी मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला। मंगलवार देर शाम करीब सात सात बजे मीरानपुर कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे किनारे बघापुर मोड़ के पास 28 वर्षीय युवक की लाश पड़ी मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई तो जलालाबाद के नौसारा जमदग्न नगर निवासी धीरज कश्यप पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे भाई अजीत ने बताया कि धीरज रविवार की शाम को घर से निकला था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भी थी। धीरज के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कुछ लोगों का कहना था कि धीरज नशा करता था। उसकी मां रामबेटी सभासद रह चुकी हैं।