फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुुवायां में युवक का शव लटका मिला

विज्ञापन
नारायनपुर बैजू में राजाराम का शव लटका मिलने के बाद लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज के गांव मेहंदी पिपरिया निवासी 40 वर्षीय राजाराम का शव पुवायां के गांव नरायनपुर बैजू के पास पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

गांव नरायनपुर बैजू के लोग शनिवार सुबह खेतों की ओर गए तो गांव के पास ही एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। शव लटका होने की सूचना पर कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। कुछ देर बाद गांव मेंहदी पिपरिया के गुड्डू भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने भाई राजाराम के रूप में की।
गुड्डू ने बताया कि राजाराम एक सप्ताह से घर से लापता थे, परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। शनिवार को शव लटका मिलने की जानकारी पर वह मौके पर आए तो शव उनके भाई राजाराम का निकला।
विज्ञापन

गुड्डू ने बताया कि राजाराम मानसिक रूप से परेशान थे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार राजाराम मानसिक रूप से बीमार थे और उनका इलाज भी चल रहा था। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। सूचना के आधार पर पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें