फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नदी में मिले शव की हाथ पर लगे निशान से हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव दनियापुर में 13 अगस्त की शाम को मिले शव की पहचान हो गई है। परिजनों ने हाथ पर लिखे शब्दों और पैंट से शिनाख्त की है। परिजनों ने दोस्तों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दनियापुर में रात में टापू में शव अटका मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव को निकलवाकर पहचान का प्रयास किया। इस बीच थाना सदर बाजार के मोहल्ला निजामपुर गौटिया के श्यामपाल वर्मा पहुंचे और मृतक की पैंट और हाथ पर लिखे शब्दों को देखकर बेटे दीपक वर्मा (20 वर्ष) के रूप में पहचान की।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि मजदूरी करने वाला दीपक आठ अगस्त की शाम को चार युवकों के साथ गांव के पास निकली गर्रा नदी में नहाने गया था। नहाते समय डूब गया था। आरोप है कि दीपक के साथ गए युवकों ने कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

मोबाइल और कपड़े भी फेंक दिए गए थे। तलाश करने जाने पर लोगों ने डूबने की जानकारी दी थी। उनकी मौत से भाई हर्षित, शिवम, दिवाकर, कुनाल व दीपक व बहन अनुपम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें