फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोहन की बल्लेबाजी व गोपाल की गेंदबाजी से जीती भरखनी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। जय महाकाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को भरखनी की टीम ने मोहन मिश्रा की 42 रनों की पारी के दम पर कुर्रिया की टीम को 40 रनों से हरा दिया। टीम ने बेहतर क्षेत्ररक्षण कर टीम को जीत तक पहुंचाया। वहीं, गोपाल ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया।
विज्ञापन

कुर्रिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भरखनी टीम के बल्लेबाज मोहन मिश्रा ने 42 रनों की पारी खेली। इसी तरह भरत सिंह ने 32 रन की पारी खेली। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुर्रिया टीम के कप्तान विशाल दो रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद पारी को संभालते हुए गौरव ने 44 रनों की पारी खेली।
कुर्रिया टीम 10.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। भरखनी के गेंदबाज गोपाल मिश्रा ने तीन विकेट लिए। उन्होंने 17 रन भी बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। व्यवस्था में श्याम पांडेय, अंशुल तिवारी, पुष्पक सिंह, श्रवण पांडेय, दीपक सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन


-
अंडर-15 व 19 के लिए महिला खिलाड़ियों का चयन

शाहजहांपुर। कानपुर या लखनऊ में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से होने वाले अंडर-15 महिला क्रिकेट ट्रॉयल मैच के लिए चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें मौका दिया है।



शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि एसोसिएशन ने अंडर-15 महिला क्रिकेट ट्राॅयल मैच के लिए शिवा यादव, वैष्णवी श्रीवास्तव, आराध्या राठौर और नैमिष को चुना है। इनके प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। जल्द ही यूपीसीए की ओर से कानपुर या लखनऊ में होने वाले ट्रॉयल मैच में इन्हें मौका मिलेगा। इसी तरह अंडर-19 में आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
शबनम प्रसाद, वृंदा भसीन, एंजेल मिश्रा, अक्षरा वर्मा, स्तुति मिश्रा, वृद्धि गुप्ता, मनप्रीत कौर, आयुषी गुप्ता और यशमित कौर शामिल रहीं हैं। मनोज ने बताया कि मैच का आयोजन अप्रैल या मई में होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें