अल्हागंज। जीएसटी में राहत पर सरकार को धन्यवाद देने के लिए मुख्य बाजार में खंभे पर लगाया गया बैनर शनिवार की रात फाड़ दिए जाने से नगर का सियासी पारा चढ़ गया।
विधायक हरिप्रकाश वर्मा समेत कई व्यापारियों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन बैनर फाड़ने वाले का सुराग नहीं लग सका। लोगों ने राजनीतिक ईर्ष्या में बैनर फाड़ने का भी आरोप लगाया है।
फिलहाल इस मामले में किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस इसे तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति से छेड़छाड़ का मामला मानते हुए जांच कर रही है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सिर्फ मुख्य बाजार में बैनर फटा मिला है, लेकिन वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे जाने पर पता चला कि घटना से पूर्व की रिकार्डिंग निकाल दी गई है। संवाद