फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में बिजली निगम के एसडीओ सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव सिंहपुर निवासी प्रदीप कुमार की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग को भेजे पत्र के आधार पर खुटार के बिजली निगम के एसडीओ सहित कई लोगों पर उत्पीड़न, फर्जी ब्लैकलिस्ट करने, अपमानित व्यवहार के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार के अनुसार वह अनुसूचित जाति के हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व कंबटेंट सिनर्जिक प्राइवेट लिमिटेड नामक बिलिंग एजेंसी में कार्यरत थे। आरोप है कि काम के दौरान उच्च अधिकारी विनय राघव और अभिषेक कर्मचारियों पर प्रतिमाह अवैध धनराशि देने का दबाव बनाते थे।
उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया और स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दी। इसके बाद जब उस कंपनी का कार्यकाल समाप्त हुआ तो नई एजेंसी वैभव इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को कार्य मिला। उन्होंने फिर से चयन के लिए आवेदन किया और इंटरव्यू दिया। बाद में पूर्व कंपनी कंबटेंट सिनर्जिक से मिलीभगत करके विनय राघव ने एक फर्जी ब्लैकलिस्ट सूची तैयार कराई। इसमें उनका नाम भी शामिल कर दिया गया। इसी आधार पर उनको नई कंपनी में काम नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने काम देने के लिए निवेदन किया तो विनय राघव, अमित जोनल और नईम ने जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इसके बाद एसडीओ हरिओम सिंह से बात की तो उन्होंने भी जातिसूचक भाषा का प्रयोग किया।
प्रदीप ने ब्लैक लिस्ट सूची निरस्त करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और काम पर वापस रखे जाने की मांग करते हुए पत्र भेजा। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि आयोग को भेजे पत्र के आधार पर सीओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया गया था। इस मामले में एसडीओ हरिओम सिंह के अलावा विनय राघव, अभिषेक, अमित जोनल, नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

प्रदीप कुमार नाम के किसी कर्मचारी ने मेरे कार्यकाल में काम नहीं किया। पहले किया हो तो इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मेरी ओर से किसी कर्मचारी के खिलाफ ब्लैकलिस्ट करने की लिखापढ़ी नहीं की गई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस जांच में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

- हरिओम सिंह, एसडीओ बिजली निगम, खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें