फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार सवार हमलावरों ने पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गुरुगवां रोड पर शनिवार दोपहर ईको वैन सवार आधा दर्जन हमलावरों ने बाइक सवार दो लोगों को जमकर पीटा। घटना की नामजद तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव पतियुरा निवासी सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही अपने साथी ब्रजेश सिंह के साथ जलालाबाद से काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। दोपहर के समय जब वह गुरुगवां रोड पर गांव सनखड़ा जाने वाले मोड़ के समीप पहुंचा। तभी ईको वैन ने ओवरटेक कर आगे लगाकर उसकी बाइक को रुकवा लिया।
जब तक वे लोग कुछ समझ पाते, ईको से छह-सात लोग नीचे उतरे। सभी के हाथ में डंडे व लोहे की रॉड थी। आरोप है कि उतरते ही उन लोगों ने सौरभ व ब्रजेश पर हमला कर दिया। हमले में दोनों लोग लहूलुहान हो गए। पीड़ित के अनुसार हमलावरों में दो उसके गांव के ही थे। तहरीर में घटना का कारण नहीं बताया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें