फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पियर लर्निंग से स्कूलों को निपुण बनाने का लक्ष्य, नोडल शिक्षक भी तैनात किए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में पियर लर्निंग की व्यवस्था को शुरू कर निपुण बनाने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम के निर्देश के बाद प्रत्येक स्कूल में दो विद्यार्थियों का जोड़ा बनाकर उन्हें एक-दूसरे से सीखने की कवायद की जाएगी। इसके लिए स्कूलों में नोडल शिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रत्येक विद्यालय में पियर लर्निंग को शुरू कराया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक कक्षा में एक होनहार व दूसरे कमजोर छात्र को मिलाकर जोड़ा बनाया जाएगा। प्रत्येक जोड़े को रोजाना ही साथ में बैठाकर कुछ नया सीखने का लक्ष्य दिया जाएगा।
एसआरजी डॉ.अरुण गुप्ता ने बताया कि बच्चे अपने साथियों से ज्यादा सीखते हैं। ऐसे में सहयोगी के साथ बैठाकर उन्हें सिखाने का प्रयास किया जाएगा। उन्हें अक्षर ज्ञान, पहाड़े, अंग्रेजी के अक्षर आदि सिखाने के लिए रोजाना लक्ष्य दिया जाएगा। इसके जरिये बच्चे जल्दी सीखेंगे। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि पियर लर्निंग के जरिये बच्चे निपुण हो सकेंगे। उन्हें विभिन्न विषयों में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


स्कूल में चस्पा की गई सूची
जनपद के स्कूलों में पियर लर्निंग के तहत प्रत्येक जोड़े की सूची को विद्यालय में चस्पा कर दिया गया है। सूची को डीएम कार्यालय में भी उपलब्ध कराया गया है। स्कूल के नोडल शिक्षक को रोजाना ही बच्चों को लक्ष्य देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें