फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नकली नोट संग पकड़े गए आरोपी की लखनऊ जेल में बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर / लखनऊ। लखनऊ जेल में बंदी निखिल मिश्रा (32) की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेलकर्मी तत्काल उसे जेल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मुताबिक, निखिल शाहजहांपुर स्थित आनंदपुरम कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस ने जाली नोट के मामले में 24 जून 2025 को गिरफ्तार किया था। रविवार सुबह गणना के दौरान सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत पर उसे अस्पताल भेजा गया था। आशंका है कि निखिल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौके के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद

चलती कार में बना लेते थे नकली नोट
शाहजहांपुर। पिछले साल जून माह में चौक कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर उमरगंज जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों में मुरादाबाद जिले के थाना कुंदरकी के कमालपुर फतेहाबाद निवासी डॉ. नफीस अहमद, उत्तराखंड के ऊधमसिंह जिले के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मोहल्ला तीन पानी डाम फुलसूंगा रुद्रपुर निवासी पंकज गंगवार व शाहजहांपुर की चौक कोतवाली क्षेत्र की आनंदपुरम कॉलोनी निवासी निखिल मिश्रा था। आरोपी डॉ. नफीस ने पूछताछ में यह भी बताया था कि वह चलती कार के अंदर बैठकर भी नकली नोट बना लेते थे। संवाद
विज्ञापन

-
20 प्रतिशत के हिसाब से ब्रोकर को नकली नोट देते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि निखिल मिश्रा ने शाहजहांपुर में कमरा किराये पर दिलाने के लिए उन्हें बुलाया था। मास्टमाइंड डॉ. नफीस पूरा सेटअप लेकर शाहजहांपुर आ रहा था। वह 20 प्रतिशत के हिसाब से ब्रोकर को नकली नोट देते थे। आरोपी डॉ. नफीस ने बताया था कि वह पैथोलॉजिस्ट है। उसका काम चल नहीं रहा था। बेरोजगारी के चलते उसने रामपुर जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के रमाना गांव के रहने वाले गुरु जाकिर से नकली नोट बनाना सीखा था। कोरोनाकाल में गुरु जाकिर की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने साथियों के साथ यही काम कर रहा है। नोएडा और अमरोहा जिले में नकली नोट चला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें