फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वालीबॉल के फाइनल मुकाबले में वर्ष 2021 बैच ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

Thu, 11 Dec 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रतियोगिता  में  शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद मार्ग पर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल उत्सव इम्पल्स 4.0 में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वालीबॉल के फाइनल मुकाबले में वर्ष 2021 बैच ने वर्ष 2023 बैच को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट के फाइनल में वर्ष 2022 बैच ने प्रांजुल ठाकुर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर वर्ष 2024 टीम को हरा दिया। फुटबाॅल के सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। वर्ष 2020 बैच ने वर्ष 2022 बैच को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। क्रिकेट सेमीफाइनल में वर्ष 2024 बैच ने 2022 बैच को 19 रनों से पराजित कर अंतिम चरण में प्रवेश किया।
इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पूरे दिन परिसर में कला, बुद्धिमत्ता और प्रतिभा का रंग बिखरा दिखाई दिया। रॉक पेंटिंग प्रतियोगिता में अद्भुत कलात्मकता का प्रदर्शन करते हुए डॉ. बुशरा अहमद और डॉ. शिवानी ने प्रथम स्थान पाया। हैंडकरचीफ पेंटिंग में अंशिका शुक्ला विजेता बनीं। स्पेल-बी प्रतियोगिता में शब्द ज्ञान और त्वरित सोच का शानदार परिचय देते हुए स्वालेहा सिद्दीकी ने विजेता का खिताब हासिल किया। ई-स्पोर्ट प्रतियोगिता में अनुभव प्रथम, तनु गौतम द्वितीय रहे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विजेताओं को उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें