फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने गौरव

Tue, 28 Apr 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी प्रशिक्षु शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें गौरव शुक्ला को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही नवनीत तिवारी, प्रियंका पाराशर एवं सुनील मौर्य को जिला महामंत्री, अमित चौहान, सत्येंदु शर्मा, धीरज रस्तोगी एवं शोभना गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, अमरनाथ यादव, जनार्दन शर्मा, मजहर हुसैन, सचिन मिश्रा को जिलामंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

संजय पांडे जिला मीडिया प्रभारी बनाए गए। जिला कार्यसमिति में नंदिनी कश्यप, रेखा बजाज, योग्रेंद नारायण शुक्ला, मनदीप श्रीवास्तव, कुलदीप शुक्ला, जवीउल्ला, शांति कुमारी, केएन पाठक, विनायक मिश्रा, अखिलेश प्रताप सिंह को सदस्य बनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रशिक्षु शिक्षकों के हित में कार्य करने का निर्णय लिया।

बीआरसी पर जमा करें प्रपत्र-9
यूपीटीईटी प्राथमिक प्रशिक्षु शिक्षक संघ की बैठक हुंडालखेल स्थित जिला कार्यालय में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि सभी प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थिति से संबंधित प्रपत्र-9 उनसे प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि यह पत्र प्रधानाध्यापक से अग्रसारित कराकर बीआरसी पर जमा कर दें। जिला महामंत्री सुनील मौर्य, जिला संरक्षक अखिलेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, शिवकुमार, समर खान, पंकज पाल, नृपेंद्र मिश्रा, अरुण पाल, माया, दिनेश आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें