फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा पुल पर लोड टेस्टिंग के लिए दूसरे दिन लगाए गए दस सेंसर

विज्ञापन
रोजा क्षेत्र ​स्थित गर्रा पुल पर सेंसर लगाता इंजीनियर। संवाद
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदोई बाइपास और बरेली मोड़ के बीच गर्रा नदी के नए पुल ही लोड टेस्टिंग के लिए दूसरे दिन बृहस्पतिवार की शाम तक पुल के विभिन्न हिस्सों में दस सेंसर लगा दिए गए। उनकी बैटरियों को चार्ज करने के लिए पुल के पास ही तकनीकी टीम ने एक सोलर पैनल लगाकर उसे सभी सेंसर से जोड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि एनएचएआई की कार्यदायी संस्था मेसर्स जगदीश शरण कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पांच वर्ष में इस पुल का निर्माण कार्य पूरा किया है। पिछले दिनों पुल की भार क्षमता मापने को चार ट्रकों में 170 टन पत्थर भरकर लोड टेस्ट किया गया था। इस परीक्षण के परिणाम संतोष जनक नहीं मिलने पर पुल की ताइवानी सेंसरों के जरिए लोड टेस्टिंग की जाएगी। इसके लिए पुल के विभिन्न हिस्सों में अभी कुछ अन्य सेंसर भी लगाए जाने हैं।
इन सेंसरों को दिल्ली आईआईटी से ऑपरेट किया जाएगा। सेंसर मशीन के अंदर मौजूद बैटरी 24 घंटे बिना किसी अवरोध के लोड टेस्टिंग का सारा डाटा ऑनलाइन आईआईटी को भेजेगी। सभी सेंसर चालू हालत में रखने के लिए उनकी बैटरियों को सोलर पैनल से जोड़ा गया है। यह सारा काम आईआईटी दिल्ली से आए सीईओ रोहित गोगना और इंजीनियर सिद्धांत गुप्ता, प्रशांत यादव आदि की टीम अपनी निगरानी में करा रही है।
विज्ञापन


-
गर्रा पुल के नीचे सेंटर पर बने पोर्टल और फाउंडेशन वाले पाइल कैप पर 10 सेंसर लगाए जा चुके हैं। यह काम पूरा होने के बाद पूरे पुल पर पांच ट्रकों से 400 टन वजन डाला जाएगा। सेंसर लगाने का काम पूरा होने के बाद टीम के कुछ लोग वापस दिल्ली चले जाएंगे और वहीं से सेंसर संचालित करेंगे। सात दिन बाद दिल्ली से संस्तुति रिपोर्ट मिलने के 24 घंटे बाद पुल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

-विवेक दुबे, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें