शाहजहांपुर में मोहल्ला मेहमान शाह में चेकिंग करते हुए अब्दुल्लागंज बिजली उपकेंद्र के जेई। संवा?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ महकमे का अभियान लगातार जारी है। अब्दुल्लागंज बिजली उपकेंद्र के जेई आदर्श कुमार ने तड़के चेकिंग अभियान चलाते हुए दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
शुक्रवार को जेई आदर्श कुमार ने उपकेंद्र के अधिक लाइन लॉस वाले इलाकों को चिह्नित करते हुए सुबह में चेकिंग अभियान चलाया। कटिया व मीटर से पहले केबल में कट लाकर बिजली चोरी करने वालों की तलाश शुरू की गई। इस बीच करीब दस बिजली चोर उनकी पकड़ में आए। कई उपभोक्ताओं ने कटिया डालकर अपने घर को रोशन कर रखा था। सभी की वीडियोग्राफी करा ली गई। अचानक बिजली विभाग की टीम के पहुंचने पर लोगों को कटिया निकालने का मौका तक नहीं मिला।
जेई ने बताया कि मोहल्ला बंगश, मेहमान शाह, मोहम्मद जेई निवासी यूसुफ अली, शेरू, माशूक अली, आसिम, पंकेश, गज्जू, सुहेल, परवीन, नसीम, यासीन आदि के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।