शाहजहांपुर। तेज धूप से गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री का उछाल आया है। शाम को बादल छाए रहे। वायुदाब भी बढ़ा रहा। बूंदाबांदी के आसार हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री का उछाल आया है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 95 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। बादल भी छाए हुए हैं। बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।