फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिला कूच की चेतावनी पर किसानों से वार्ता करने पहुंचे तहसीलदार

विज्ञापन
पुवायां में धरना स्थल पर किसानों से वार्ता करते तहसीलदार। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
पुवायां। विभिन्न समस्याओं को लेकर डाक बंगला परिसर में धरने पर बैठे भाकियू भानु गुट ने सोमवार को आठवें दिन पुवायां तहसील के अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए 15 अक्तूबर को पशुओं सहित जिला कूच करने का एलान किया। इस पर तहसीलदार वार्ता करने के लिए पहुंचे। किसानों ने सिर्फ आश्वासन पर धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
इस पर किसानों ने कहा कि जब तक समाधान नहीं होगा वे लोग धरना समाप्त नहीं करेंगे। इसके बाद वह तहसील वापस चले गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे 15 अक्तूबर को तय कार्यक्रम करेंगे और पशुओं के साथ पैदल कूच करके शाहजहांपुर मुख्यालय पहुंचकर धरना देंगे। इस मौके पर सतेंद्र सिंह यादव, राशीराम वर्मा, सोनपाल, राजपाल सिंह, हेतराम, अभिषेक प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, मंडी के किसान भवन में चल रहा भाकिमयू राष्ट्रवादी गुट की धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। तहसील अध्यक्ष सियाराम वर्मा, जिला प्रभारी रमाकांत यादव, रूपराम, गयादीन, नत्थूलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें