फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कानूनगो से गाली-गलौज के मामले को दबा रहा तहसील प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। तहसील स्थित कार्यालय में कानूनगो से गाली-गलौज के मामले को तहसील प्रशासन दबा रहा है। एडीएम के निर्देश के बाद मंगलवार को कानूनगो ने तहरीर दी थी। कानूनगो के अनुसार पुलिस ने अधिकारियों का आदेश कराकर तहरीर देने के लिए कहा है, इस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुवायां तहसील के एक कार्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग कानूनगो से गाली-गलौज कर रहे थे। अभद्रता का मामला तहसील के अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाद भी दबा दिया गया। इस बीच किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो मामला अधिकारियों तक पहुंचा।

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कानूनगो ने तहरीर दी थी, लेकिन कुछ देर बाद तहरीर वापस मांग ली और चले गए। इसके बाद कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर दी गई तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि तहरीर नहीं दी गई है तो जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें