फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, सभी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बृहस्पतिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पहला हादसा तिलहर से बड़ीखास मार्ग पर गैस एजेंसी के पास हुआ। गांव राजनपुर निवासी सुरजीत बाइक से तिलहर जा रहे थे। दिन में करीब दो बजे सामने से आ रही मोहल्ला इमली निवासी अयूब की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वहीं, थाना निगोही क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी संजीव अपने साथी छोटे को बाइक से लेकर पेट्रोल पंप से डीजल लेने जा रहे थे। गांव के बाहर ही सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों ही मामलों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें