तिलहर। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी से दुष्कर्म कर उसके साथ मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 22 मार्च की दोपहर उनकी बेटी घर पर थी। इसी दौरान रिश्ते के मामा ने घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात बाइपास चौराहा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संवाद