फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शरीर के अनुकूल ही कसरत करें...सेहत को सुरक्षित रखें

विज्ञापन
शहर के एक होटल में हुए आईएमए के कार्यक्रम में मंचासीन सीएमओ व पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने कहा कि समस्या का निदान चाहते हैं तो खुद को जानना होगा। समस्या को समझना पड़ेगा। अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें। सेहत को सुरक्षित रखने के लिए वही कसरत करें, जो शरीर के अनुकूल हो।
विज्ञापन

वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी के लिए स्वास्थ्य विज्ञान के साथ विषय पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे। शहर के एक होटल में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि सीएमओ ने तनाव को दूर करने पर जोर दिया। डॉ. एसएन मेहरोत्रा ने मधुमेह से सजग रहने की बात की।
डॉ. सुशील मिश्रा ने आयुर्वेद से संबंधित जानकारी दी। डॉ. रविंद्र नाथ ने बताया कि मधुमेह को ठीक करना है तो दवा के साथ व्यायाम करना चाहिए। डॉ.आरएन शुक्ला ने दिनचर्या को संयमित रखने पर जोर दिया। आईआईए के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, व्यापारी नेता कुलदीप सिंह दुआ, डॉ.दीपा सक्सेना, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, डॉ. प्रभात शुक्ला, प्रो.हिना कौसर ने विचार रखे।
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ.राकेश मेहरोत्रा ने आभार जताया। संचालन सचिव डॉ. संजीव कनौजिया ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष डॉ.रूपेश सेठ, डॉ. विकास टंडन, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. रवि मोहन, डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. रामनाथ टंडन, डॉ. सत्यपाल मिश्रा, डॉ. विजय पाठक, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. पुनीत टंडन, व्यापारी नेता वेदप्रकाश गुप्ता, उमेश चंद्र पाठक, रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें